Dhurandhar 2 Teaser: धुरंधर के दूसरे भाग की पहली झलक का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे रहे थे, जो आज जाकर खत्म हो गया है। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का टीजर सामने आ चुका है। धुरंधर पार्ट 1 के सिनेमाघरों में रिलीज होने के 60 दिन बाद, निर्माताओं ने 3 फरवरी, 2026 को दोपहर 12:12 बजे धुरंधर पार्ट 2 का पहला टीजर जारी किया। लेकिन टीजर जारी होने के बाद फैंस का कहना है कि आदित्य धर ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया था
आपको बता दें कि आज यानी 3 फरवरी मंगलवार की सुबह रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया था। अपनी पोस्ट में ही उन्होंने जानकारी दी थी फिल्म का टीजर 12.12 पर जारी किया जाएगा। लेकिन टीजर आते के साथ ही ट्रोल होने लगा। क्योंकि टीजर में दिखाए गए इन्हीं सीन्स पर धुरंधर का पहला पार्ट एंड किया गया थी।
टीजर देख नाराज हुए फैंस
बता दें कि टीजर वीडियो पर कुछ नया नहीं है, पार्ट 1 के अंत में दिखाया गया सीन्स और डायलॉग सब कुछ सेम वही है। टीजर देखकर यूजर्स मेकर्स से काफी नाराज हैं। लोगों की शिकायत है क्यों डायरेक्टर ने किसी नए किरदार, गाने, सीन्स को टीजर में रिवील किया है। जब ऐसा ही करना था तो क्यों टीजर को लेकर इतना बज बनाया गया।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 New Poster: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर आया सामने, रणवीर सिंह बोले- ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है’
टीजर को कर रहे ट्रोल
टीजर जारी होने के बाद गुस्साएं फैंस टीजर को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा कि चूना लगा दिया। दूसरे ने लिखा हम टीजर में कुछ नया चाहते थे. ये सीन और सीक्वेंस तो हम फिल्म में देख चुके हैं। तो वहीं एक ने लिखा कि ये तो हम पार्ट 1 में देख चुके थे। फिर से यही क्यों दिखा दिया।
19 मार्च को होगी रिलीज
बता दें कि धुरंधर: द रिवेंज एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 से सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है।