Ranveer Singh Dhurandhar: रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ कमबैक करने वाले हैं। रणवीर सिंह के फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। वहीं अब इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी एक हफ्ते पहले ही शुरू कर दी गई है और इसने प्री टिकट सेल में धूम मचा दी है। बता दें कि फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तो आइए जानते हैं कि 'धुरंधर' ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है?
एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह तक 'धुरंधर' ने 8 हजार 654 टिकट बेचे हैं और एडवांस बुकिंग में अब तक फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के 43.36 लाख रुपये की कमाई कर ली है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसका कलेक्शन 1.97 करोड़ रुपये है। इस फिल्म के पास अपने भव्य प्रीमियर से पहले अच्छी एडवांस बुकिंग दर्ज करने के लिए 4 दिन और बचे हैं। अभी तक फिल्म की प्री-बुकिंग ठीक-ठाक है, वहीं कल से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
फिल्म की कास्ट
आपको बता दें कि रणवीर इस फिल्म में एक स्पाई एजेंट के रोल में दिखने वाले हैं। ये पहली बार है जब वो इस तरह का रोल कर रहे हैं। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के डायरेक्टर आदित्य धर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन भी है।
5 दिसंबर को होगी रिलीज
आपको बता दें कि यह फिल्म सिनेमाघरों में 5 दिसंबर शुक्रवार को रिलीज होगी। ये फिल्म जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे, लोकेश धर और आदित्य धर है। वहीं रणवीर सिंह के अपोजिट में बॉलीवुड एक्टर राज अर्जुन की बेटी सारा अर्जुन लीड रोल में नजर आने वाली हैं। सारा की बतौर लीड एक्ट्रेस ये पहली फिल्म है।