.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dc287ec7c-ff41-41e5-b8da-d1022ab56c4e&w=3840&q=75)
Kanpur-Delhi flight: कानपुर एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली जाने के लिए तैयार खड़े विमान के केबिन में चूहे नजर आ गए। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट दिल्ली से कानपुर 2:10 बजे पहुंची थी और उसे 2:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होना था। उड़ान से कुछ मिनट पहले ही क्रू मेंबर ने केबिन में एक चूहे को घूमते देखा। सुरक्षा कारणों से सभी यात्रियों को तुरंत डी-बोर्ड कराया गया और फ्लाइट को रोक दिया गया।
विमान में सर्च ऑपरेशन, यात्रियों को लाउंज में बैठाया
एयरपोर्ट स्टाफ और एयरलाइन के टेक्निकल दल ने विमान में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। विमान के हर हिस्से की गहन जांच की जा रही है ताकि उड़ान के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत न हो। इस बीच यात्रियों को एयरपोर्ट लाउंज में सुरक्षित बैठाया गया। हालांकि यात्रियों ने देरी को लेकर हल्की नाराजगी जताई, लेकिन अधिकतर ने माना कि सुरक्षा को देखते हुए यह सही फैसला था।
यह भी देखेंःElection Commission: 30 सितंबर तक SIR की तैयारी पूरी करें, चुनाव आयोग ने राज्य अधिकारियों को दिया निर्देश
उड़ान में देरी, सभी यात्री सुरक्षित
एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि जब तक चूहे को ढूंढकर विमान को पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी। इस वजह से कानपुर से दिल्ली की उड़ान में करीब एक घंटे से अधिक की देरी हो सकती है। एयरलाइन प्रबंधन ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें समय-समय पर जानकारी दी जा रही है। सुरक्षा सुनिश्चित होते ही विमान को दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।