RBI Vacancy: बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 600 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी सब्जेक्ट में कम से कम 50% मार्क्स (SC/ST/PwBD कैंडिडेट्स के लिए पास क्लास) के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए और साथ ही PC पर वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी होनी चाहिए। वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: HPRCA Recruitment: इस राज्य में सहायक स्टाफ नर्स के 390 पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए SC/ST/PwBD/EXS कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹50/- + 18% GST होना चाहिए और जनरल/OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹450/- + 18% GST का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
कब होगी परीक्षा
आपको बता दें कि आरबीआई प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित होंगे, वे मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 650 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।