RBI New Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से ऑफिस अटेंडेंट (Office Attendant) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। पैनल ईयर 2025 के तहत ऑफिस अटेंडेंट के कुल 572 रिक्त पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 फरवरी 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद "Recruitment for the post of Office Attendant - Panel Year 2025" लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
कब हो सकती है परीक्षा
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 15 जनवरी से शुरू कर दी गई है, जो कि 4 फरवरी 2026 तक चलेगी। फीस भुगतान करने की भी अंतिम तारीख 4 फरवरी 2026 ही तय की गई है। वहीं, परीक्षा संभावित रूप से 28 फरवरी और 1 मार्च, 2026 को आयोजित की सकती है।
यह भी पढ़ें: Bank Jobs 2026: यूको बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
वहीं, शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी ग्रेजुएट या उससे अधिक योग्यता रखते हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। आयु सीमा की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये + जीएसटी आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी/ दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये + जीएसटी शुल्क देना होगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
वहीं, सैलरी की बात करें, तो इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की शुरुआती मासिक सकल वेतन (HRA के बिना) लगभग 46,029/- रुपये प्रति माह होगा। अगर वे बैंक के आवास में नहीं रह रहे हैं, तो उन्हें वेतन का 15% हाउस रेंट अलाउंस अतिरिक्त रूप से दिया जाएगा।