महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपना दूसरा खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ आरसीबी ने यह साबित कर दिया कि वह महिला क्रिकेट में लगातार सबसे मजबूत टीमों में शामिल है। फाइनल के बाद पूरे बेंगलुरु खेमे में जश्न का माहौल देखने को मिला और फैंस ने भी इस ऐतिहासिक जीत को दिल से सेलिब्रेट किया।
लगातार तीसरे साल ट्रॉफी आरसीबी के नाम
आरसीबी फ्रेंचाइजी के लिए यह जीत बेहद खास रही। साल 2024 में महिला टीम ने पहला खिताब जीता था, 2025 में मेंस टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी और अब 2026 में फिर महिला टीम चैंपियन बन गई। लगातार तीन साल ट्रॉफी जीतना किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इससे आरसीबी की मजबूत टीम संस्कृति और मैनेजमेंट की सोच साफ झलकती है।
विराट कोहली का दिल जीतने वाला मैसेज
आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर महिला टीम की ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा कि टीम फिर से चैंपियन बनी है और सभी खिलाड़ी इस जीत की पूरी हकदार हैं। विराट ने कप्तान स्मृति मंधाना, पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस पल का आनंद लें और फैंस के प्यार को महसूस करें। विराट का यह संदेश महिला टीम के लिए बड़ी प्रेरणा बन गया।
दिल्ली ने रखा था बड़ा लक्ष्य
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 203 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। कप्तान जेमिमा ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 37 गेंदों में 57 रन बनाए। उनके अलावा लौरा वोलवार्ड और लिजेल ली ने भी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दिल्ली का स्कोर देखकर लग रहा था कि मुकाबला उनके पक्ष में जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : World Cup से पहले बड़ा ऐलान, मैदान के साथ माइक पर उतरेंगे दिग्गज, ICC ने जारी की कमेंटेटर्स की पूरी फौज
आरसीबी की पारी में बदला मैच का रुख
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जल्दी एक विकेट गिर गया। इसके बाद जॉर्जिया वोल और स्मृति मंधाना ने पारी को संभालते हुए तेजी से रन बटोरे। दोनों के बीच 165 रनों की बड़ी साझेदारी हुई, जिसने मैच को पूरी तरह पलट दिया। जॉर्जिया ने तेज तर्रार बल्लेबाजी करते हुए अहम रन जोड़े।
स्मृति मंधाना बनी जीत की हीरो
कप्तान स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 87 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें चौके और छक्कों की बारिश देखने को मिली। उनकी इस पारी ने आरसीबी को जीत के करीब पहुंचा दिया। अंत में टीम ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। स्मृति को उनकी शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ आरसीबी महिला टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया।