
Realme New Launch: रियलमी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे कंपनी Realme C85 Pro के नाम से पेश करेगी। फोन की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसमें स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट, 8GB रैम और 7,000mAh की बैटरी होने की संभावना है। फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। लीक हुई तस्वीरों से डिजाइन और रंग विकल्पों का पता चलता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं और इसकी कीमत कितनी हो सकती है।
दो कलर ऑप्शन में हो सकता है लॉन्च
एक रिपोर्ट के मुताबिक Realme C85 Pro हैंडसेट गोल कोनों के साथ एक बॉक्स शेप का है। पीछे की तरफ एक वर्टीकल कैमरा आइलैंड है, जिसमें तीन लेंस दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक एलईडी फ्लैश और एक रिंग लाइट यूनिट भी दिख रही है। इसमें AMOLED FHD+ पैनल मिल सकता है, जिसमें 4000 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन को दो कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जिसमें लाइट पर्पल और डार्क ऑलिव शेड्स शामिल है।
मिल सकता है 50MP का कैमरा
रिपोर्ट के अनुसार यह स्मार्टफोन IP69 रेटिंग और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। इससे यह फोन डस्ट, वॉटर और ड्रॉप रजिस्टेंट हो जाता है। कंपनी इस फोन को 8जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च कर सकती है। फोन 2026 की शुरुआत में मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 50MP का कैमरा मिल सकता है। इस फोन में यूजर्स की सुविधा के लिए AI फीचर्स दिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Oppo Earbuds: ओप्पो ने लॉन्च किया अपना नया शानदार Oppo Enco X3s ईयरबड्स, जानें कीमत और खूबियां
कितनी हो सकती है कीमत
वैसे तो स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने अभी तक Realme C85 Pro की लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस शानदार स्मार्टफोन की कीमत 15 से 20 हजार रुपये के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला मिड-रेंज में Xiaomi, Vivo और OPPO जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन्स से देखने को मिलेगा।