Realme New Launch: अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां क्योंकि रियलमी कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना अब तक का सबसे महंगा फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Realme GT 8 Pro और Realme GT 8 Pro Dream Edition को लॉन्च किया है। इसमें आपको AMOLED डिस्प्ले, रिको GR-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा और 7,000mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में कई और भी शानदार फीचर्स दिए गए हैं। तो चलिए जानते हैं इस प्रीमियम स्मार्टफोन को कंपनी ने कितनी कीमत पर लॉन्च किया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
फोन की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने Realme GT 8 Pro के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 72,999 रुपये की कीमत पर पेश किया है, जबकि इसके 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 78,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं , Realme GT 8 Pro के Dream Edition के कीमत की बात कि जाए तो इसके 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। इस फोन को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन के साथ बाजार में पेश किया है, जिसमें डेरी वॉइट और अर्बन ब्लू कलर शामिल है। बता दें कि इस प्रीमियम स्मार्टफोन की सेल 25 नवंबर 2025 से शुरू हो रही है। इस फोन को आप Flipkart और Realme India की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Wobble New Launch: देसी कंपनी Wobble का पहला फोन Wobble One भारत में लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
फोन के फीचर्स
वहीं इसके फीचर्स की बात करें, तो Realme GT 8 Pro में 6.79-इंच का QHD+ BOE Q10 फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 7i का यूज किया गया है। यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। जिसमें कई AI-सेंट्रिक फीचर शामिल किए गए हैं।
फोन का कैमरा और बैटरी
वहीं, कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 200MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है, जबकि फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।