Realme New Launch: रियलमी ने आज अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने Realme P4 Lite 5G के नाम से पेश किया है। इस नए वाले हैंडसेट में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट देखने को मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन को अपने P4 लाइनअप में सबसे लेटेस्ट मॉडल के तौर पर पेश किया है। इससे पहले कंपनी इस लाइनअप में P4, P4x और P4 Pro 5G जैसे मॉडल लॉन्च कर चुकी है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि इस फोन को दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें Mosaic Blue और Mosaic Green कलर शामिल है। वहीं कीमत की बात करें तो भारत में Realme P4 Lite 5G के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। इसके 4GB + 128GB की कीमत 13,999 रुपये है और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।
इस दिन से शुरू होगी सेल
इस फोन को आप Flipkart, Realme India की वेबसाइट और देश भर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस फोन पर 1,000 रुपये का फ्लैट और 500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस फोन पर 1,000 रुपये का फ्लैट और 500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। इस फोन की पहली सेल 25 मार्च से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: OPPO New Launch: ओप्पो ने भारत में लॉन्च किया Oppo A6s 5G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत
मिलेंगे ये फीचर्स
रियलमी के इस नए फोन में 6.8-इंच का HD+ (720 x 1,570 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 180Hz का टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। इस नए डिवाइस में लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 भी मिल रहा है।
दमदार बैटरी और कैमरा
Realme P4 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी मिलेगा, जिसमें 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। डिवाइस में सामने की तरफ फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।