
Realme Launch New Phone: अगर आप कम बजट में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। जी हां क्योंकि Realme कंपनी अपना नया स्मार्टफोन इस सप्ताह भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसे कंपनी Realme P3 Lite 5G के नाम से पेश करेगी। इस फोन को कंपनी भारत में 13 सितंबर 2025 को लॉन्च करेगी। Realme P3 Lite 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। तो आइए इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
तीन कलर ऑप्शन में होगा उपलब्ध
Realme P3 Lite 5G को 13 सितंबर को देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है, जिसमें Lily White, Purple Blossom और Midnight Lily कलर शामिल है। कीमत की बात करें तो फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये से शुरू हो सकती है, वहीं 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये हो सकती है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक भी मिल सकता है।
फोन के फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच HD+ (720 × 1,604 पिक्सल्स) डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 20Hz रिफ्रेश रेट और 625 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। यह एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 के साथ आएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 6 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 32-मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और IP64 रेटिंग के साथ आ सकता है। साथ ही डिवाइस में 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।