Realme New Launch: Realme कंपनी ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था, जिसे कंपनी ने Realme P4 Power 5G नाम से पेश किया था। वहीं, आज से इस फोन की सेल शुरू कर दी गई है। P4 सीरीज के इस पावरफुल 5G फोन में 10,001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए 4,613 sq mm का एयरफ्लो वेपर चैंबर भी है। तो आइए जानते हैं कि इस फोन की कीमत कितनी है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
तीन कलर में उपलब्ध
आपको बता दें कि कंपनी ने Realme P4 Power 5G स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया था, जिसमें TransSilver, TransOrange और TransBlue जैसे कलर शामिल है। आप इस फोन को Realme इंडिया वेबसाइट, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं। बता दें, बायर्स छह महीने की नो-कॉस्ट EMI, 2,999 रुपये की चार साल की बैटरी वारंटी और Realme डिवाइस पर एडिशनल 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी ले सकते हैं।
कितनी है कीमत
इसके कीमत की बात करें, तो Realme P4 Power 5G की भारत में 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 25,999 रुपये है, जबकि 8GB + 256GB ऑप्शन की कीमत 27,999 रुपये है और इसके टॉप-एंड 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। वहीं, चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए पेमेंट पर 2 हजार रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Redmi New Launch: भारत में Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज शुरू, जान लें कीमत-ऑफर
मिलेंगे ये फीचर्स
Realme P4 Power 5G में 6.8-इंच का 1.5K 4D Curve+ HyperGlow डिस्प्ले है जिसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल सिम, 5G, Wi-Fi, GPS, ब्लूटूथ 5.4 और एक USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए, इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर है।
10,001mAh की मिलेगी बैटरी
Realme P4 Power 5G की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 10,001mAh बैटरी है, जो भारत में किसी कमर्शियल स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मानी जा रही है। इसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन का वजन लगभग 219 ग्राम बताया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिंगल चार्ज पर 1.5 दिन तक आराम से चल सकता है. इसके अलावा नॉर्मल इस्तेमाल में 3-4 दिन तक भी चल सकता है।
कितना दमदार कैमरा
कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के लिए पर्याप्त है।