Realme New Launch: रियलमी ने आज यानी 10 जून को भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जिसे कंपनी ने Realme P4R 5G के नाम से पेश किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की विशाल बैटरी और दमदार गेमिंग फीचर्स हैं। साथ ही इस फोन में कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स भी दिए गए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
बता दें कि कंपनी ने Realme P4R 5G को तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जिसमें टिटैनियम ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर और लैवेंडर ग्लेयर कलर शामिल है। वहीं इसके कीमत की बात करें, तो इस फोन के 4GB + 128GB वेरिएंट के लॉन्च प्राइस की कीमत 16,999 रुपये है। इसके 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं इसके 6GB + 256GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है। जबकि फोन की रेगुलर कीमतें क्रमशः ₹18,999, ₹20,999 और ₹22,999 हैं। इस डिवाइस को आप फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑफिशियल स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं। बता दें, ऑफर कीमत सिर्फ 12 घंटे के लिए उपलब्ध है।
फोन के स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन में 6.8-इंच का सनलाइट डिस्प्ले मिल रहा है, जिसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5,300 sq mm का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग मिल रही है। फोन Realme के ArmorShell कंस्ट्रक्शन से बना है, जिसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिला है।
यह भी पढ़ें: Apple WWDC 2026: ऐपल ने किया iOS 27 का ऐलान; जानें किन iPhones को मिलेगा अपडेट, देखें आपका फोन लिस्ट में है या नहीं?
फोन की दमदार बैटरी
इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही फोन में realme UI 7.0 मिल रहा है। फोन की सबसे खास इसकी 8000mAh की 'टाइटन बैटरी' है, जो सामान्य इस्तेमाल पर आराम से 3 दिन का बैकअप देती है। इसमें बायपास चार्जिंग भी दी गई है, जिससे गेमिंग के दौरान बिजली सीधे फोन को मिलती है और बैटरी गर्म नहीं होती। फोन एक बार फुल चार्ज करने पर आप 12.5 घंटे लगातार गेमिंग, 21.6 घंटे यूट्यूब वीडियो देख सकते हैं।
फोन का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Realme P4R 5G में पीछे की तरफ 50MP का AI मुख्य कैमरा और एक सेकेंडरी लेंस दिया गया है। साथ ही फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। इसमें AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity, AI Unblur और Google Gemini का इन-बिल्ट सपोर्ट मिलता है। खास बात ये है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे छोटे मूविंग क्लिप्स कैप्चर करने के लिए मोशन फोटो फंक्शनैलिटी को सपोर्ट करते हैं।