Realme New Launch: रियलमी इंडियन यूजर्स के लिए नया पैड - Realme Pad 3 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रियलमी के इस नए पैड की लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई पक्की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन लॉन्च से पहले आगामी टैबलेट के कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। इसमें 2.8K LCD स्क्रीन मिलने वाली है। यह 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। तो आइए जानते हैं इस टैबलेट में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
जनवरी 2026 में हो सकता है लॉन्च
आपको बता दें कि टिपस्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि रियलमी अपने नए पैड Realme Pad 3 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पैड की लॉन्च डेट अभी कंपनी की ओर से साझा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह पैड जनवरी 2026 की शुरुआत में मार्केट में एंट्री कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: इस साल लॉन्च हुए बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Apple से लेकर Samsung तक है शामिल, देखें लिस्ट
दो कलर के साथ हो सकता है लॉन्च
वहीं, उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि इस टैबलेट का मॉडल नंबर RMP2501 है। वहीं, इसके वाई-फाई वेरिएंट का मॉडल नंबर RMP2502 है। Realme Pad 3 को दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें Space Grey / Champagne Gold कलर शामिल है। कंपनी इन्हें दो स्टोरेज ऑप्शन 128GB + 8GB और 256GB + 8GB के साथ लॉन्च करने वाली है।
स्पेसिफिकेशन लीक
रियलमी पैड 3 में 2.8K रेजोल्यूशन और 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाली 11.6 इंच की एलसीडी स्क्रीन मिल सकती है। वहीं, कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की रूमर्स हैं। रियलमी पैड 3 में 12,200mAh की बैटरी होने की अफवाह है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।