Healthcare Jobs: झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी ने नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 1038 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर तय की गई है।
कैटेगरी वाइज वैकेंसी का बंटवारा
कैटेगरी पदों की संख्या
जनरल 253
ईडब्ल्यूएस 104
एसटी 280
एससी 288
बीसी- 1 55
बीसी- 2 58
कुल 1038
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc नर्सिंग या Post Basic B.Sc नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम्युनिटी हेल्थ में इंटीग्रेडेट सर्टिफिकेट प्रोग्राम शामिल है। यह डिग्री 2016 से 2020 के बीच पूरी होनी चाहिए।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो जनरल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष (पीएच कैटेगरी के लिए 45 वर्ष), ओबीसी बीसी 1 और बीसी 2 के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष (पीएच कैटेगरी के लिए 47 वर्ष), महिला अनारक्षित कैटेगरी के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष (पीएच कैटेगरी के लिए 48 वर्ष) और एससी-एसटी के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष (पीएच कैटेगरी के लिए 50 वर्ष) तय की गई है।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,000 रुपये का निश्चित मानदेय मिलेगा। वहीं उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर 15,000 रुपये तक इंसेंटिव भी मिल सकता है। शुरूआती नियुक्ति एक साल के लिए संविदा पर होगी।
यह भी पढ़ें: ONGC Recruitment: ओएनजीसी में अप्रेंटिस के 3047 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jrhms.jharkhand.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छे से जांच लें और फाइनल सबमिट कर दें।