Bank Of Baroda Vacancy: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफ़िसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के ज़रिए कुल 1100 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख़ 24 सितंबर तय की गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के जरिए कुल 1100 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए 1000 पद और क्रेडिट एनालिस्ट के लिए कुल 100 पद आरक्षित है।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो वेल्थ एग्जीक्यूटिव के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 साल और अधिकतम आयु 32 साल निर्धारित की गई है। वहीं, क्रेडिट एनालिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला लोगों को 175 रुपये शुल्क देना होगा।
यह भी पढ़ें: RRB NTPC Vacancy 2026: रेलवे में 5165 के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
कितनी मिलेगी सैलरी
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों का प्रतिमाह वेतनमान उनके पद के आधार पर दिया जाएगा। JMG/S – I के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से लेकर 67,160 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। तो MMG/S – II के पद पर 64,820 रुपये से लेकर 93,960 तक सैलरी मिलेगी।