IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के तहत अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत 1,450 पदों को भरा जाना है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अगस्त तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में अभ्यर्थी ने पद के अनुसार 10th के साथ ITI/ 12वीं/ B.A./B.Sc./B.Com/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आदि किया हो। उम्मीदवारों को संबंधित योग्यता में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल होने चाहिए। अनुसूचित जाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीटों पर यह न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। आईटीआई उम्मीदवारों के लिए केवल उत्तीर्ण होना जरूरी है।
आईओसीएल ने स्पष्ट किया है कि केवल नियमित और पूर्णकालिक पाठ्यक्रमों से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दिया जाएगा। उम्र की गणना 31 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UKPSC Vacancy 2026: इस राज्य में टैक्स और रेवेन्यू इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
मेरिट के आधार पर होगा चयन
इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह शैक्षणिक अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। मेरिट सूची संबंधित योग्यता परीक्षा के सभी वर्ष या सेमेस्टर के कुल अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार होगी। इस प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
स्टाइपेंड और अन्य सुविधाएं
इस भर्ती में चयनित अप्रेंटिस को अप्रेंटिस अधिनियम और कंपनी के दिशा-निर्देशों के अनुसार हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को दुर्घटना बीमा का लाभ भी दिया जाएगा। बता दें, चयनित युवाओं को पद के अनुसार निर्धारित ट्रेनिंग अवधि के लिए नियुक्ति किया जाएगा।