BOB LBO Recruitment 2026: बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2482 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास एक वर्ष का कार्यानुभव भी होना चाहिए।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल तय की गई है और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये निर्धारित किया गया है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू, लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Rajasthan JE Recruitment: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. अब लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।