RITES Recruitment 2026: रेल मंत्रालय के तहत आने वाली कंपनी राइट्स लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 27 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राइट्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 27 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल 1) के 14 पद, असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल 2) के 10 पद और असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल 3) के 3 पद शामिल है।
क्या चाहिए योग्यता
डिप्लोमा धारकों के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और साथ में 8 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। जबकि बीई/बीटेक धारकों के लिए मैकेनिकल इंजीनयरिंग में डिग्री और साथ में 2 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। बता जें, स्टील प्लांट, रोलिंग, फोर्जिंग या कास्टिंग उद्योग में काम करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 20 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: SSC ने जारी किया 3 बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल, देखें नवंबर में कब होगी परीक्षा
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और ईडब्लूएस वर्ग के लोगों को 300 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।