Power Grid Vacancy: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 319 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पावर ग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर तय की गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
बता दें, इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 319 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें इलेक्ट्रिक इंजीनियर के 250 पद, सिविल इंजीनियर के 48 पद और कंप्यूटर साइंस के 21 पद शामिल है।
योग्यता
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित ट्रेड में BE, B.Tech या BSc इंजीनयरिंग की डिग्री होनी चाहिए। डिग्री में कम से कम 60% अंक या इसके बराबर CGPA होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास GATE 2026 का वैलिड स्कोरकार्ड होना जरूरी है।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्लूएस कैटेगरी के लोगों को 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को कोई शुल्क नहीं जमा करना होगा।
यह भी पढ़ें: RITES में असिस्टेंट मैनेजर के 27 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
चयन प्रक्रिया और सैलरी
उम्मीदवारों का चयन GATE 2026 के अंकों, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों को 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये के आकर्षक पे-स्केल पर रखा जाएगा। साथ ही अन्य भत्ते भी मिलेंगे।