Canara Bank Recruitment: केनरा बैंक ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 3,500 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर तय की गई है।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
इस भर्ती के जरिए देशभर के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बैंक की शाखाओं में नियुक्ति की जाएगी। अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग 1 साल के लिए होगी। इसमें चयनित उम्मीदवारों को 16,650 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी। वहीं अन्य सभी वर्गों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
यह भी पढ़ें: ITBP ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 126 पदों पर निकली भर्ती, 69,100 रुपये तक सैलरी
कैसे करें आवेदन
1. बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.canarabank.bank.in पर जाएं।
2. इसके बाद Graduate Apprentices in Canara Bank under Apprentices लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी गई जानकारी दर्ज करें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
4. आवेदन फॉर्म सब्मिट करें।