UKSSSC Assistant Accountant Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन UKSSSC ने असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अगस्त तय की गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 379 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें अकाउंटेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट/जूनियर ऑडिटर, ऑफिस असिस्टेंट-III (अकाउंट्स) और कैशियर कम असिस्टेंट अकाउंटेंट के पद भरे जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीकॉम, एमबीए या अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि उत्तराखंड के एससी एवं एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें: PNB Recruitment 2026: पीएनबी में लोकल बैंक ऑफिसर के 500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ₹85000 तक मिलेगी सैलरी
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में जनरल एवं ओबीसी उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. अंत में फॉर्म सबमिट कर दें।