IGNOU Recruitment: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 43 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर तय की गई है। यह भर्ती यूनिवर्सिटी के 14 अलग-अलग स्कूल ऑफ स्टडीज में की जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
बता दें इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 43 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार प्रोफेसर के 21 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 16 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 6 पद शामिल हैं। इस भर्ती में 12 जनरल कैटेगरी के पद, 15 ओबीसी के पद, 8 एससी के पद, 5 एसटी और 3 पीडब्ल्यूबीडी के पद शामिल है।
कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी की बात की जाए तो पद के अनुसार अलग-अलग पे लेवल निर्धारित किया गया है। प्रोफेसर पद एकेडमिक लेवल 14 में है, जिसमें सैलरी 1,44,200 से 2,18,200 रुपये तक बताई गई है। वहीं एसोसिएट प्रोफेसर का पद एकेडमिक लेवल 13 ए में है और सैलरी 1,31,400 से 2,17,100 रुपये हैं। वही असिस्टेंट प्रोफेसर एकेडमिक लेवल 10 में है, जिसमें 57,700 से 1,82,400 तक सैलरी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में अलग-अलग पदों और विषयों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवार आवेदन करने के पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने विषय से जुड़ा डिटेल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सीधी भर्ती के आधार पर होगा। प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद योग्य अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
2. रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी भरें।
3. मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
4. नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए आवेदन फीस भरें।
5. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
यह भी पढ़ें: Railway Recruitment: रेलवे में 3400 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
हार्ड कॉपी को भेजना जरूरी
वहीं अब ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर इसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट की स्व-सत्यापित कॉपियां लगाकर डाक के माध्यम से एकेडमी कोऑर्डिनेशन डिवीजन को भी भेजना होगा. हार्ड कॉपी 30 अक्टूबर 2026 तक पहुंच जानी चाहिए। उम्मीदवारों को यह हार्ड कॉपी शैक्षणिक समन्वय प्रभाग इग्नू, मैदान गढ़ी नई दिल्ली-110068 पर भेजनी होगी।