National Insurance Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) की ओर से असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 500 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 अगस्त तय की गई है।
क्या चाहिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की क्षेत्रीय भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना जरूरी है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास मौका है, जो ग्रेजुएशन के बाद सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल तय की गई है और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1996 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
कब होगी परीक्षा
कंपनी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 27 अगस्त को और दूसरे चरण की परीक्षा 26 और 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
यह भी पढ़ें: UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1800 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों का शुरुआती बेसिक पे 36,290 रुपये है। विभिन्न भत्तों को मिलाकर कुल मासिक वेतन मेट्रो शहरों में लगभग 63,000 रुपये तक हो सकता है। उम्मीदवारों को अन्य भत्ते भी कंपनी के नियमों के अनुसार दिए जाएंगे।