UCO Bank Apprentice Vacancy: यूको बैंक ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 530 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NATS पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर तय की गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 7 नवंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे से होगी।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
किस राज्य में कितनी भर्ती
यह भर्ती देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 530 पदों पर होगी। सबसे ज्यादा 86 पद पश्चिम बंगाल, 45 पद उत्तर प्रदेश और 41 पद ओडिशा में है।
यह भी पढ़ें: ICSIL Recruitment 2026: दिल्ली में डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन
आवेदन फीस
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के पुरुष उम्मीदवारों को 800 रुपये + जीएसटी शुल्क देना होगा। जबकि जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी की महिला व ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 600 रुपये + जीएसटी फीस जमा करना होगा। वहीं एससी और एसटी उम्मीदवारों को 200 रुपये + जीएसटी आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, स्थानीय भाषा की परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा।