RRB Vacancy 2026: अगर आप रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए 6,565 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 जुलाई तय की गई है।
क्या चाहिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास Act Apprenticeship Certificate है, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) के लिए कुछ पदों पर संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिग्री या डिप्लोमा भी आवश्यक होगा।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन होगा।
यह भी पढ़ें: MPSC Group C Recruitment 2026: इस राज्य में ग्रुप सी के 2600 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी की बात करें, तो टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये प्रति माह बेसिक सैलरी मिलेगी। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III पद पर चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-2 के अनुसार 19,900 रुपये प्रति माह शुरुआती बेसिक वेतन मिलेगा। बेसिक सैलरी के अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA), पेंशन, रेलवे यात्रा सुविधा और मेडिकल सुविधाएं भी मिलेंगी।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
1. सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. लॉगिन कर सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. फॉर्म भरने के बाद शुल्क जमा कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।