MP Naib Tehsildar Vacancy 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने नायब तहसीलदार और पटवारी भर्ती 2026 का नोटफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 73 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर यानि आज से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती में नायब तहसीलदार के पदों को अलग-अलग कैडर में बांटा गया है। क्लेरिकल कैडर में कुल 46 पद हैं, जबकि पटवारी-रेवेन्यू इंस्पेक्टर कैडर के लिए 27 पद निर्धारित है. क्लेरिकल कैडर में 32 नियमित और 14 बैकलॉग पद है। वहीं पटवारी-रेवेन्यू इंस्पेक्टर कैडर में 12 नियमित और 15 बैकलॉग पद शामिल है।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसा आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: NTA ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स और ट्रांसलेशन रिव्यूअर्स के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें सामान्य ज्ञान, मध्य प्रदेश का सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, हिंदी और कंप्यूटर साइंस से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।