MP Police Bharti 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से राज्य में आरक्षक यानी की कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी/GD) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 7500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 7500 पद पर भर्ती की जाएगी। जिसमें विशेष सशस्त्र बल में कॉन्स्टेबल जीडी के लिए 700 पद निर्धारित हैं। वहीं विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर कॉन्स्टेबल जीडी के लिए 6800 पद निर्धारित हैं।
शैक्षणिक योग्यता
कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति के लिए योग्यता 8वीं निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें: SSC CHSL 2026: एसएससी ने 2536 पदों पर निकाली भर्ती, 90 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है और अधिकतम आयु मध्य प्रदेश के सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग व अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 33 साल निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसर आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती के लिए चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी।चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19500- 62000 मासिक सैलरी के साथ ही अन्य भत्ते प्रदान किये जाएंगे।