ECHS Vacancy 2026: पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS Cell) सिकंदराबाद ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के विभिन्न पॉलीक्लिनिक्स में संविदा के आधार पर 96 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत मेडिकल, पैरा-मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्टाफ के पद भरे जाएंगे। इन पदों पर पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों की विधवाओं को 12 महीने तथा आम नागरिकों को 11 महीने के अनुबंध पर रखा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
ईसीएचएस सेल की ओर से जारी कुल 96 रिक्तियों में मेडिकल स्पेशलिस्ट के 4, मेडिकल ऑफिसर के 22, डेंटल ऑफिसर के 10, ऑफिसर-इन-चार्ज के 3, डेंटल असिस्टेंट/टेक्नीशियन/हाइजीनिस्ट के 6, फार्मासिस्ट के 12, लैब टेक्नीशियन के 7, लैब असिस्टेंट का 1, नर्सिंग असिस्टेंट के 3, फिजियोथेरेपिस्ट के 3, डेटा एंट्री ऑपरेटर/क्लर्क के 4, क्लर्क के 2, महिला अटेंडेंट के 2, चौकीदार के 4, सफाईवाला के 8 और प्यून के 5 पद शामिल हैं।
क्या चाहिए योग्यता
बता दें कि पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है। मेडिकल पद के लिए उम्मीदवार के पास MD/MS, MBBS, BDS की डिग्री होनी चाहिए। पैरा-मेडिकल पद के लिए उम्मीदवार के पास B.Pharmacy, DMLT, B.Sc Nursing, GNM, फिजियोथेरेपी डिप्लोमा, डेंटल हाइजीनिस्ट डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं नॉन मेडिकल व अन्य पद के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन, क्लर्कियल ट्रेड क्वालिफिकेशन, 8वीं पास या अन्य समकक्ष योग्यता होनी जरूरी है।
चयन प्रक्रिया औऱ सैलरी
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 21,800 से ₹1,30,000 (पद के अनुसार) सैलरी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: AI ने 9 महीनों में छीनी 1.7 लाख नौकरियां! खुद AI बनाने वाले एक्सपर्ट्स बोले- 'तबाही का वक्त करीब'
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ईसीएचएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और संबंधित पद का आवेदन पत्र डाउनलोड करें। फॉर्म का प्रिंट निकालकर उसमें मांगी गई सभी जानकारी भरें औऱ
जरूरी दस्तावेज अटैच करें। इसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर इसे इस पते-प्रभारी अधिकारी, स्टेशन मुख्यालय ईसीएचएस सेल, मुख्यालय टीएएसए, राष्ट्रपति निलयम के पास, सिकंदराबाद - 500010, तेलंगाना पर पोस्ट कर दीजिए।