Railway ALP Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, सेंट्रल रेलवे ने जनरल डिपार्मेंट कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन यानी GDCE 2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट समेत अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1465 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होना जरूरी है।
कितनी होनी चाहिए उम्र
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल वर्ग के लिए आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 47 वर्ष निर्धारित है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के जरिए किया जाएगा। सीबीटी में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया में सीबीटी के अलावा जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन भी होगा। यानी उम्मीदवारों को चयन के अलग-अलग चरणों में सफल होना होगा।
यह भी पढ़ें: FITM Research Fellowship: पढ़ाई के साथ कमाई का मौका! FITM दे रहा हर महीने 75 हजार की रिसर्च फेलोशिप, ऐसे करें अप्लाई
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले ecr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद East Central Railway ALP Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें। यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
5. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।