Patna HC Vacancy: न्यायिक सेवा में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। दरअसल, पटना हाई कोर्ट में एक्स कैडर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के जरिए 68 पदों को भरा जाएगा इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 अगस्त तय की गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 68 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें कैटेगरी के अनुसार अनरिजर्व के लिए 29 पद, एससी के लिए 11 पद, एसटी के लिए 01 पद, ईबीसी के लिए 12 पद, बीसी के लिए 08 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 7 पद आरक्षित हैं।
क्या चाहिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम छह महीने का Computer Application में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है। बता दें, जिसने टेरिटोरियल आर्मी में कम से कम दो साल तक सेवा की हो, या जिसने नेशनल कैडेट कोर का ‘B’ सर्टिफिकेट हासिल किया हो, उसे इंटरव्यू के समय संस्थान में सीधी भर्ती के मामले में प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 37 साल होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अनरिजर्व/ बीसी/ ईबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1500 रुपये फीस जमा करनी होगी, जबकि एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के लिए फीस 750 रुपये निर्धारित है। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
कितनी मिलेगी सैलरी
पटना हाईकोर्ट में असिस्टेंट पद पर चयनित होने पर अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार अच्छी सैलरी मिलेगी। पे मैट्रिक्स लेवल के तहत शुरुआती बेसिक पे के अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता समेत अन्य भत्ते को जोड़कर कुल सैलरी 81100 रुपये प्रति माह तक होगी।