UPSSSC Havildar Instructor Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 209 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 जुलाई तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 209 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें सामान्य वर्ग के 88 पद, ओबीसी के 57 पद, एससी के 39 पद, ईडब्ल्यूएस के 20 पद और एसटी के 5 पद शामिल हैं।
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Jobs 2026: इस राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के 3,687 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। जो लोग विभाग में पहले से अवैतनिक कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं, उनके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं (हाई स्कूल) पास रखी गई है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो जनरल, ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS), एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PH) सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित की गई है। इस फीस को आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल वॉलेट के जरिए ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।