ITBP Head Constable Recruitment 2026: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार सेना या पुलिस बल में शामिल होकर काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती के जरिए कुल 21 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर तय की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर तय की गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 21 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें जनरल के 7 पद, ओबीसी के 7 पद, एससी के 4 पद और ईडब्लूएस के 3 पद शामिल है।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही मोटर मैकेनिक का सर्टिफिकेट और किसी प्रतिष्ठित वर्कशॉप में 3 साल का अनुभव या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Assistant Professor Recruitment: IIT रुड़की में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा। चयनि उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।