Indian Coast Guard Recruitment: देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करने वाले भारतीय तटरक्षक बल में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। CGEPT-01/27 और CGEPT-02/27 बैच के तहत नाविक और यांत्रिक के विभिन्न पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मदीवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नाविक के लिए योग्यता
नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच - DB) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। जबकि नाविक (जनरल ड्यूटी - GD) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है, बशर्ते उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा में गणित और भौतिक विज्ञान विषयों की अनिवार्य रूप से पढ़ाई की हो।
यांत्रिक के पद के लिए योग्यता
वहीं यांत्रिक के पद के लिए 10वीं पास के साथ इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनयरिंग में 3 या 4 साल का डिप्लोमा/ITI किया होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 4 साल की सेवा के बाद अग्निवीरों को कहां मिलेगी नौकरी? जानें केंद्र और किस राज्य में कितना आरक्षण
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 22 साल तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियम अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके तहत SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी, जबकि OBC के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की राहत दी जाएगी।