BHU Non Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। बीएचयू ने सिस्टम इंजीनियर, मेंटेनेंस इंजीनियर, कंप्यूटर ऑपरेटर, लेबोरेटरी अटेंडेट, एसी ऑपरेटर और वर्कशॉप अटेंडेट जैसे कई नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 नवंबर तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार के तय की गई है। सिस्टम इंजीनियर के पद पर मान्यता प्राप्त संस्थान से M.Tech, M.E. या MCA की डिग्री अनिवार्य है। मेंटेनेंस इंजीनियर के पद पर संबंधित विषय में B.E. या B.Tech होना चाहिए। कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कंप्यूटर साइंस में कम से कम 55% अंकों के साथ B.Sc. डिग्री होनी चाहिए।
इसके अलावा एसी ऑपरेटर के लिए उम्मीदवार आईटीई उत्तीर्ण किया होना चाहिए। लेबोरेटरी अटेंडेंट के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण और कंप्यूटर हार्डवेयर में सर्टिफिकेट कोर्स किया होना चाहिए। वहीं, वर्कशॉप अटेंडेंट के लिए कक्षा 10वीं उत्तीर्ण और पद से संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष, 40 वर्ष और 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
ग्रुप ए पद के लिए जनरल, ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। ग्रुप बी और सी पद के लिए जनरल, ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।
यह भी पढ़ें: AI के दौर में भी इन नौकरियों में मिल रही है लाखों की सैलरी, जानें टॉप सेक्टर्स
कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bhu.ac.in पर जाएं।
2. इसके बाद अप्लाई सेक्शन पर क्लिक करके मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
3. जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को जेपीईजी फॉर्मेट में अपलोड करना होगा।
4. फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।