Punjab Clerk Bharti 2026: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के अधीन सोसायटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबोर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) ने पंजाब की जिला अदालतों के लिए क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 1270 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 नवंबर तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BA, B.Sc या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. साथ ही 10वीं में पंजाबी विषय पढ़ा होना और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूतन आयु 18 साल और अधिकतम आयु 37 साल होना चाहिए। जबकि पंजाब के SC, BC और OBC को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट दी गई है और दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 साल की छूट दी गई है। वहीं सरकार कर्मचारी की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी।
यह भी पढ़ें: ECIL में 310 ITI ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया और सैलरी
चयन प्रक्रिया की बात करें, तो सबसे पहले कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को इंग्लिश टाइपिंग और स्प्रेडशीट का टेस्ट देना होगा। यह टेस्ट केवल क्वालीफाइंग रहेगा, इसके नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। अंतिम चयन लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये प्रतिमाह की सैलरी मिलेगी।