Railway Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी ग्रेजुएट रिक्रूटमेंट 2026 का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। यह भर्ती CEN 06/26 के तहत की जाएगी। इस भर्ती के जरिए कुल 3,477 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 9 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर को जारी किया जाएगा, जिसमें पदवार वैकेंसी, पात्रता, परीक्षा और भर्ती से जुड़ी बाकी शर्तें पूरी की जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती अभियान में कुल 3,477 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें सबसे ज्यादा गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2,750 पद है। इसके अलावा सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 371, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 300 और चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 56 पद शामिल है। भर्ती में स्टेशन मास्टर और दूसरे ग्रेजुएट लेवल पदों को भी शामिल किया गया है. हालांकि शॉर्ट नोटिस में पदों का विस्तृत विवरण जारी नहीं किया गया है।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों के लिए कंप्यूटर पर हिंदी, अंग्रेजी में निर्धारित टाइपिंग दक्षता भी जरूरी है।
यह भी पढ़े: NHM-TN Recruitment 2026: स्टाफ नर्स के 4,724 पदों पर मौका, 25 सितंबर तक करें आवेदन
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।आरक्षित वर्ग के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।