Railway Vacancy 2026: रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरी के 560 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर तय की गई है।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी/एसटी/पूर्व सैनिक/विकलांग व्यक्ति/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया की बात करें, तो इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), दस्तावेज सत्यापन (डीवी), चिकित्सा जांच (एमई), आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी के अनुसार पे लेवल 3 से पे लेवल 7 के बीच प्रतिमाह होगी. इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: UIIC Recruitment 2026: इस सरकारी बीमा कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।