Jharkhand Homegaurd Vacancy: कम पढ़े-लिखे ऐसे लोग जो सरकारी नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने होम गार्ड के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 772 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
महिला आरक्षण
बता दें इस भर्ती में महिला अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा महिला कोटा के अंतर्गत 5 प्रतिशत पद विधवा व तलाकशुदा महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 772 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें ग्रामीण होम गार्ड के 634 पद और शहरी होम गार्ड के 138 पद शामिल हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
ग्रामीण होमगार्ड पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 7वीं पास होना जरूरी है और शहरी होमगार्ड पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास (मैट्रिक) होना जरूरी है। इसके अलावा ग्रामीण होमगार्ड के लिए उम्मीदवार को देवघर जिले के उसी प्रखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रहा है।
यह भी पढ़ें: SSC CGL 2026: एसएससी सीजीएल परीक्षा की तारीख घोषित; 30 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं शारीरिक पात्रता की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और बीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 162 सेमी और एससी/एसटी के लिए 157 सेमी होना आवश्यक है।