DSSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने चौकीदार और सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर तय की गई है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत चौकीदार और सफाई कर्मचारी के 25 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।इसके तहत सफाईकर्मी के 10 पद और चौकीदार के लिए 15 पद शामिल हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
स्वीपर और चौकीदार के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य आवेदन फीस 100 रुपये रखी गई है। हालांकि, महिला, SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन फीस से छूट दी गई है।
यह भी पढ़ें: NTA Recruitment: एनटीए में लाइब्रेरियन के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
चयन प्रक्रिया
चौकीदार और सफाई कर्मचारी के पदों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। इंटरव्यू कुल 15 अंकों का होगा, जिसे जिला एवं सत्र न्यायालय कार्यालय आयोजित करेगा।