SSC CGL 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL 2026 परीक्षा के जरिए इनकम टैक्स इंस्पेक्टर समेत कई प्रतिष्ठित पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 जून तय की गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
2. भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. लॉगिन कर सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. फॉर्म भरने के बाद शुल्क जमा कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक यानी ग्रेजुएट होना जरूरी है। किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार SSC CGL 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: FSSAI Recruitment 2026: फूड सेफ्टी अथॉरिटी में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया की बात करें, तो उम्मीदवारों का चयन SSC CGL परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले Tier 1 परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को Tier 2 परीक्षा में शामिल होना होगा। दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
वहीं सैलरी की बात करें, तो इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 8 के तहत वेतन दिया जाएगा। शुरुआती वेतन 47,600 रुपये प्रतिमाह से शुरू होकर 1.51 लाख रुपये प्रतिमाह तक पहुंच सकता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।