CWC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (CWC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CWC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 327 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें असिस्टेंट मैनेजर के 171 पद और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 156 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। असिस्टेंट मैनेजर के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन होना जरूरी है, जबकि Technical और Engineering पदों के लिए संबंधित तकनीकी योग्यता मांगी गई है। वहीं जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी की बात करें, तो असिस्टेंट मैनेजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से 1,40,000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे। वहीं जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 29,000 से 93,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, अंग्रेजी और पद से संबंधित विषयों के सवाल पूछे जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।