UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 800 से ज्यादा पदों को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अगस्त तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
4. फिर जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इन पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 824 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें 124 पद प्रिंसिपल के और 704 पद वाइस-प्रिंसिपल के शामिल है। प्रिंसिपल के कुल 124 पद में जनरल उम्मीदवारों के लिए 69 पद, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 11 पद, ओबीसी के लिए 18 पद, एससी के लिए 16 पद और एसटी के लिए 10 पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं, वाइस प्रिंसिपल के कुल 704 पद में जनरल के लिए 287, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 71 पद, ओबीसी के लिए कुल 189 पद, एससी के लिए कुल 103 पद और एसटी के लिए कुल 54 पद आरक्षित किए गए हैं।
क्या चाहिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री और बी.एड की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूल/सीनियर सेकेंडरी स्कूल/ इंटरमीडिएट कॉलेज में बतौर वाइस प्रिंसिंपल या पीजीटी/टीजीटी टीचर के रूप में 10 साल की सेवा दी हो। वाइस प्रिंसिपल पोस्ट के लिए अभ्यर्थियों के पास पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के तौर पर दो वर्ष का अनुभव या ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के तौर पर तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: AAI Recruitment: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी में मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकली भर्ती, 21 लाख तक मिलेगी सैलरी
आयु सीमा
प्रिंसिपल पद पर आवेदन करने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कुल 53 वर्ष और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए 55 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, वाइस प्रिंसिपल के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पेन-एंड-पेपर आधारित भर्ती परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। वहीं प्रिंसिपल पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी के अनुसार पे मैट्रिक्स 12 के तहत सैलरी दी जाएगी। वहीं, वाइस प्रिंसिपल पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत प्रति माह सैलरी दी जाएगी।