UKPSC PCS Recruitment 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2026 के तहत ग्रुप बी के कुल 67 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए प्रदेश के अलग-अलग सरकारी विभागों में डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 67 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सबसे ज्यादा 14 पद पुलिस उपाधीक्षक, डिप्टी कलेक्टर के लिए 10 पद, सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा अधिकारी के 8, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के 5, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के 5 पद हैं। वहीं वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी के 4, संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक निदेशक/उपसचिव के 4, जिला कमांडेंट होमगार्ड के 2 और सहायक निदेशक कारखाना/बॉयलर के 2 पद है. सहायक आयुक्त राज्य कर, सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी कैटेगरी 1, उप शिक्षा अधिकारी/स्टाफ ऑफिसर/विधि अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त और उद्यान विकास अधिकारी कैटेगरी 2 के एक-एक पद रखे गए हैं। राज्य कर अधिकारी के 5 और महिला कल्याण विभाग में केस वर्कर के 3 पद भी भर्ती में शामिल है।
कैटेगरी वाइज पद
वहीं कैटेगरी वाइज बात करें, तो कुल 67 पदों में से 37 पद सामान्य वर्ग के लिए हैं। इसके अलावा SC के लिए 13, OBC के लिए 11 और EWS श्रेणी के लिए 6 पद आरक्षित है। उत्तराखंड की महिलाओं और राज्य आंदोलनकारियों के लिए क्षैतिज आरक्षण लागू रहेगा।
यह भी पढ़ें: MP Police Bharti 2026: एमपी में पुलिस कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
कौन कर सकता है आवेदन
ज्यादातर पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है। हालांकि कुछ विशेष पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं रखी गई है। लेखा परीक्षा अधिकारी के लिए कॉमर्स में ग्रेजुएशन, उप शिक्षा अधिकारी और स्टाफ ऑफिसर के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन, केस वर्कर के लिए समाजशास्त्र, एप्लाइड सोशियोलॉजी या सोशल वर्क में पीजी, सहायक निदेशक के लिए मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री और उद्यान विकास अधिकारी के लिए हॉर्टिकल्चर या कृषि में डिग्री होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
अधिकतर पदों के लिए सैलरी 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक है। राज्य कर अधिकारी पद के लिए सैलरी 44,900 से 1,42,400 रुपये है। वहीं केस वर्कर के लिए लेवल 6 के तहत 35,400 से 1,12,400 रुपये तक सैलरी निर्धारित है।