ISRO Vacancy 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। दरअसल, इसरो के अंतर्गत नोदन कॉम्प्लेक्स में टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन 'B', कुक एवं फायरमैन समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 22 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें टेक्निकल असिस्टेंट ऑटोमोबाइल इंजीनयरिंग के 1 पद, टेक्निकल असिस्टेंट मैकेनिकल के 3 पद, टेक्निकल असिस्टेंट इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के 1 पद, टेक्नीशियन बी टर्नर के 2 पद, टेक्नीशियन बी फिटर के 4 पद, टेक्नीशियन बी मैकेनिस्ट के 3 पद, टेक्नीशियन बी रेफ्रिजरेटर एंड एयर कंडीशनिंग के 1 पद, टेक्नीशियन बी इलेक्ट्रीशियन के 1 पद, कुक ए के 1 पद, फायरमैन ए के 3 पद शामिल है।
कैसे होगा चयन
अधिकांश पदों के लिए सिलेक्शन प्रोसेस में रिटेन एग्जाम और स्किल टेस्ट शामिल हैं। वहीं, फायरमैन पद के लिए उम्मीदवार को रिटेन एग्जाम के साथ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट भी देनी होगी। फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर संबधित विषय में फस्ट क्लास डिप्लोमा होना जरूरी है। जबकि टेक्नीशियन बी के पद पर 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास और NVCT से मान्यता प्राप्त NTC या NAC सर्टिफिकेट होना चाहिए। कुक ए के पद पर 10वीं पास होने के साथ किसी होटल या कैंटीन में 5 साल का अनुभव होना जरूरी है। वहीं फायरमैन ए के पद उम्मीदवार का 10वीं पास होना और निर्धारित शारीरिक दक्षता मानकों को पूरा करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: NCRTC Recruitment 2026: नमो भारत प्रोजेक्ट में 67 पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
कितनी मिलेगी सैलरी
टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 07 के अनुसार 44,900-1,42,400 प्रति माह, टेक्नीशियन 'बी' पदों पर लेवल 03 के अनुसार 21,700-69,100 प्रति माह, कुक ए पदों पर लेवल 02 के अनुसार 19,900-63,200 प्रति माह और फायरमैन ए पदों पर चयनित होने वाले युवाओं को लेवल 02 के अनुसार 19,900-63,200 प्रति माह तक वेतन प्रदान किया जाएगा।