KVIC Recruitment 2026: नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए सुनहरा मौका है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने यंग प्रोफेशनल, सलाहकरा और सीनियर कंसल्टेंट के कुल 50 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। यंग प्रोफेशनल के 20 पद शामिल है। जिसमें अकाउंट्स/ऑडिट (5), एचआर व एडमिन (4), खादी (3), लीगल (3), पब्लिसिटी (2), मार्केटिंग (1), डिजाइन व ड्रॉइंग (1), और साइंस व टेक्नोलॉजी (1) पद शामिल है।
सलाहकार के 15 पद
वहीं सलाहकार के 15 पदों में अकाउंट्स/ऑडिट (3), खादी कच्चा माल (3), एडमिन व एचआर (2), खादी (2), लीगल (2), संपदा व सेवाएं (1), मार्केटिंग (1), और स्फूर्ति (1) शामिल है।
सीनियर कंसल्टेंट के 15 पद
वहीं, सीनियर कंसल्टेंट के 15 पदों में अकाउंट्स/ऑडिट (3), खादी कच्चा माल (2), एडमिन व एचआर (2), खादी (2), एस्टेट व सर्विसेज (2), लीगल (1), मार्केटिंग (1), स्फूर्ति (1), और साइंस व टेक्नोलॉजी (1) पद है।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा पद के अनुसार संबंधिक क्षेत्र में कम से कम 5 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो यंग प्रोफेशनल के पद के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। सलाहकार के पद न्यूनतम आयु 40 साल और अधिकतम आयु 65 साल तय की गई है। वहीं सीनियर कंसल्टेंट के पद पर अधिकतम आयु 39 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: FITM Research Fellowship: पढ़ाई के साथ कमाई का मौका! FITM दे रहा हर महीने 75 हजार की रिसर्च फेलोशिप, ऐसे करें अप्लाई
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। सैलरी की बात करें, तो यंग प्रोफेशनल और सीनियर कंसल्टेंट के पद पर 25,000 से 40,000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य भत्ते और लाभ मिलेगा। वहीं सलाहकार के पद पर सैलरी कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार तय होगी।