Bihar BSFC Recruitment 2026: बिहार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से लेखपाल, सहायक प्रबंधक, सहायक लेखा पदाधिकारी सहित कई पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए 250 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 सितंबर 2026 तय की गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. फिर लॉग इन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
5. अंत में आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 259 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें सहायक प्रबंधक के कुल 81 पद, सहायक लेखा पदाधिकारी के कुल 06 पद, लेखपाल के कुल 11 पद, गुणवत्ता नियंत्रक के कुल 38 पद और निम्नवर्गीय लिपिक के कुल 123 पद आरक्षित किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरा किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल निर्धारित की गई है। जबकि अनारक्षित पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग और अनारक्षित महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें: NTPC Sail Recruitment 2026: एनटीपीसी सेल पावर कंपनी लिमिटेड में कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो जनरल/बीसी/ईबीसी/EWS पुरुष और महिला उम्मीदवारों को 1200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/एसटी (महिला और पुरुष) और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।