PSSSB Recruitment 2026: पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने क्लर्क, ड्राइवर, अनुवादक और फील्ड आर्टिस्ट जैसे कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 70 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 70 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें अकाउंट्स क्लर्क के 34 पद, क्लर्क के 12 पद, क्लर्क (लीगल) के 11 पद, ट्रांसलेटर के 6 पद, ड्राइवर के 3 पद और फील्ड आर्टिस्ट के 1 पद शामिल है।
क्या चाहिए योग्यता
ड्राइवर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही हल्का/भारी वजन चलाने का वैध लाइसेंस और कम से कम 3 साल का ड्राइविंग अनुभव होना जरूरी है। वहीं क्लर्क (लीगल) के पद पर उम्मीदवार के पास लॉ/विधि में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। अकाउंट्स और अन्य क्लर्क के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मैथ्स, स्टैटिस्टिक्स या अकाउंट्स विषय के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो सामान्य और खेल वर्ग के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा और SC / BC / EWS वर्ग के लोगों को 250 रुपये फीस देना होगा। वहीं पूर्व सैनिक व आश्रित लोगों को 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
यह भी पढ़ें: BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 1100 पदों पर निकली भर्ती, 1 अक्टूबर से पहले ऐसे करें आवेदन
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग वेतनमान दिया जाएगा। ड्राइवर पद के लिए वेतन 21,700 से 69,100 रुपये (स्तर-3) होगा। क्लर्क (कानूनी) और लेखा क्लर्क पदों के लिए 19,900 रुपये (स्तर-2/स्तर-5 और स्तर-3/स्तर-5) वेतन निर्धारित है। वहीं क्लर्क (आईटी) और अनुवादक पदों पर 19,900 रुपये (स्तर-2) वेतन मिलेगा। फील्ड कलाकार पद के लिए 25,500 रुपये (स्तर-4) वेतन निर्धारित किया गया है।