CCRUM Vacancy: आयुष मंत्रालय के अधीन कार्यरत यूनानी चिकित्सा अनुसंधान केंद्रीय परिषद (CCRUM) ने ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत रिसर्च ऑफिसर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, क्लर्क, ड्राइवर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयुष मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई तय की गई है।
ग्रुप-ए में 19 पदों पर भर्ती
ग्रुप-ए श्रेणी में कुल 19 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें 16 पद रिसर्च ऑफिसर (यूनानी), 2 पद रिसर्च ऑफिसर (पैथोलॉजी) और 1 पद रिसर्च ऑफिसर (फिजियोलॉजी) का शामिल है।
ग्रुप-बी में तकनीकी और प्रशासनिक पद
ग्रुप-बी श्रेणी के जरिए असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (फार्माकोलॉजी) के 1 पद, असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (फार्माकोग्नॉसी/बॉटनी) के 2 पद, स्टाफ नर्स के 7 पद और अकाउंट्स ऑफिसर का 1 पद भरा जाएगा। इसके अलावा विभिन्न विषयों में रिसर्च असिस्टेंट, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट (एमएलटी) के 12 पद, लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन असिस्टेंट के 3 पद, इन्वेस्टिगेटर (सांख्यिकी) के 3 पद तथा प्रूफ रीडर का 1 पद भी शामिल है।
ग्रुप-सी में सबसे अधिक पद
ग्रुप-सी श्रेणी में हिंदी असिस्टेंट के 2 पद, फार्मासिस्ट के 6 पद, सोशल वर्कर के 2 पद, रेडियोग्राफर का 1 पद और कंपाउंडर के 3 पद शामिल हैं। इसके अलावा स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के 7 पद, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) के 31 पद, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के 26 पद, स्टाफ कार ड्राइवर के 4 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 43 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
कैसे कर सकेंगे आवेदन
बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी, जो कि 31 जुलाई तक चलेगी। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को CCRUM की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। भर्ती से संबंधित योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
कैसे होगा चयन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। सभी चरणों में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से नियुक्ति प्रदान की जाएगी। हालांकि कुछ पदों के लिए चयन प्रक्रिया में पदानुसार बदलाव भी हो सकता है, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध होगी