UP Teacher Bharti 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के युवाओं को बड़ा अवसर देते हुए माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया बुधवार यानि आज से शुरू हो चुकी है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया को दो अलग-अलग विज्ञापनों में बांटा गया है। विज्ञापन में सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी के 897, सहायक अध्यापक शहरी के 11,508 और प्रवक्ता पीजीटी के 2,607 पदों पर भर्ती होगी।
आवेदन शुरू होने की तारीख
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी अलग-अलग रखी गई है। सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी और सहायक अध्यापक शहरी के पदों पर आवेदन 16 सितंबर से शुरू हो रहे हैं और प्रवक्ता पीजीटी के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर तय की गई है और फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/OBC/EWS वर्ग के लोगों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि SC/ST वर्ग के उम्मीद वारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 300 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Delhi NCR Schools: दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में आउटडोर गेम्स पर लगा बैन, CAQM ने जारी की एडवाइजरी
OTR अनिवार्य
अभ्यर्थियों के लिए ध्यान रखने योग्य सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से लागू किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर OTR प्रक्रिया पूरी करने के बाद समय पर अपना आवेदन कर सकते हैं।