PNB Recruitment 2026: बैकिंग सेक्टर में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 545 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 अगस्त तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. अंत में फॉर्म सबमिट कर दें।
कौन कर सकता है आवेदन
लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी जिस भी जगह से अप्लाई कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। इसीलिए लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट को चयन प्रक्रिया में जोड़ा गया है।
आयु सीमा
वहीं इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को 59 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
यह भी पढ़ें: GATE 2027 Schedule: गेट 2027 परीक्षा का शेड्यूल जारी, 14 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानिए कितनी लगेगी आवेदन फीस
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया की बात करें, तो इसके लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रीजनिंग-कंप्यूटर एप्टीट्यूट, डाटा एनालिसिस और इंटरप्रीटेशन, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट, जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरने से 150 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, भाषा दक्षता परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।